IBPS PO 2022 Recruitment: आईबीपीएस पीओ भर्ती अधिसूचना जारी, 6000 से अधिक पदों पर होगा चयन

IBPS PO 2022 Recruitment: आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, मंगलवार, 02 अगस्त, 2022 से शुरू हो गई है। संस्थान ने आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त, 2022 निर्धारित की है।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका आया है, जिसकी वे लंबे समय से तलाश कर रहे थे. बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस ने पीओ भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन बीती रात जारी किया गया है। जो लोग इस भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस भर्ती की पूरी जानकारी…

IBPS PO 2022 Recruitment: इतने पदों पर भर्ती है….
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन द्वारा जारी भर्ती के लिए पदों की संख्या मनभावन है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक बैंकों में कुल 6432 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस खबर में हम आपको इन पदों के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया से भी अवगत कराएंगे।
IBPS PO 2022 Recruitment: कब से कर सकेंगे आवेदन?
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, मंगलवार, 02 अगस्त, 2022 से शुरू हो जाएगी। संस्थान ने आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त, 2022 निर्धारित की है। इस दिन तक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें कि आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा देश में सबसे प्रसिद्ध परीक्षाओं में से एक है। इसके लिए लाखों आवेदन आएंगे। चूंकि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होंगे, अंतिम समय में किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।
IBPS PO 2022 Recruitment: इन चरणों में होगा चयन…
उम्मीदवारों का चयन आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण- प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरा चरण साक्षात्कार।
IBPS PO 2022 Recruitment: इस भर्ती में भाग लेने वाले बैंक और पदों का विवरण…
  • बैंक ऑफ इंडिया- 535
  • पंजाब नेशनल बैंक- 500
  • पंजाब एंड सिंध बैंक- 253
  • यूको बैंक- 550
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- 2094

कुल पदों की संख्या- 6432

IBPS PO भर्ती से जुड़ी Important Dates -:

  • नोटिफिकेशन जारी हुए- 01 अगस्त, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू- 02 अगस्त, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होगी- 22 अगस्त, 2022
  • Pre Training की तारीख- सितंबर-अक्तूबर, 2022
  • प्रारंभिक (Pre) परीक्षा की तारीख- 15, 16 और 22 अक्तूबर, 2022
  • प्रवेश पत्र ( Admit Card) जारी होंगे- अक्तूबर, 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा के Result की Date – नवंबर, 2022
  • PO भर्ती मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र- नवंबर, 2022
  • PO भर्ती Mains परीक्षा की तारीख- 26 नवंबर, 2022
  • Mains परिणाम जारी होने की तारीख- नवंबर 2022
  • साक्षात्कार(Interview) की तारीख- जनवरी-फरवरी, 2023
  • साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र- जनवरी, 2023
  • Final Result – अप्रैल, 2023

IBPS PO 2022 Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा…

आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 02.08.1992 के बाद और 01.08.2002 से पहले होना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए यह नोटिफिकेशन पढ़ें-

Leave a Comment

You cannot copy content of this page