CTET Exam 2022 Big Update : सीटेट परीक्षा 2022 को लेकर बड़ी खबर, एग्जाम डेट घोषित

CTET Exam 2022 Big Update : सीटेट परीक्षा 2022 को लेकर बड़ी खबर, एग्जाम डेट घोषित : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर से शुरू किया था जो कि हाल में ही 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अनुमति थी |

24 नवंबर 2022 को ऑनलाइन आवेदन की अवधि समाप्त कर दी गई है लेकिन सीबीएसई ने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक नई सूचना जारी की है जिसके तहत जिन अभ्यर्थियों का फॉर्म में कुछ भी गड़बड़ी हुई है वह इस ऑनलाइन संशोधन के द्वारा सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से सुधार कर सकते हैं |

कब होगी CTET Exam 2022

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर एक सूचना जारी की गई है जिसके तहत यह पता चल पा रहा है कि सीटेट की परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच सीबीटी मॉड्यूल के द्वारा आयोजन की जा सकती है और हाल में ही एक प्रेस नोट जारी किया गया है जिसके अनुसार जिन भी उम्मीदवारों का फॉर्म में कुछ गड़बड़ी हुई है तो वह अपने विवरण को ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं

क्या है ऑनलाइन सुधार की तिथि

ऑनलाइन सुधार के लिए 28/11/2022 से 3/12/ 2022 तक ही किया जा सकता है , शनिवार के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई भी सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी | इस अवधि के दौरान यदि परीक्षा सिटी सेंटर किसी अन्य शहर में सीट खाली है तो उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा सिटी सेंटर भी चुन सकते हैं |

Important Links

CTET Exam 2022 Schedule

सीटीईटी दिसंबर 2022 के लिए ऑनलाइन परीक्षा दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीटीईटी दिसंबर 2022 ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

उम्मीदवारों को शिफ्ट-I के लिए सुबह 7:30 बजे और शिफ्ट-II के लिए दोपहर 12.30 बजे यानी परीक्षा शुरू होने से 120 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। शिफ्ट-I में सुबह 9:30 बजे के बाद और शिफ्ट-II में दोपहर 2:30 बजे के बाद रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CTET EXAM 2022  के लिए महत्वपूर्ण लिंक-

Online Correction Link- लिंक (क्लिक हियर)

Official नोटिफिकेशन लिंक- लिंक (क्लिक हियर)

Official वेबसाइट लिंक-लिंक (क्लिक हियर)

Join टेलीग्राम चैनल- लिंक (क्लिक हियर)

Leave a Comment

You cannot copy content of this page