CTET Notification 2022: बड़ी खबर ! लो जारी हो गया सीटेट नोटिफिकेशन और आवेदन के साथ एग्जाम डेट

CTET Notification 2022: CTET 2022 का इंतजार कर रहे सभी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा अपडेट आया है। आपको बता दें कि CTET 2022 का नोटिफिकेशन और आवेदन की तारीख भी यहां अनाधिकृत रूप से घोषित कर दी गई है। कृपया पूरी पोस्ट को विस्तार से पढ़ें,

सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीटीईटी 2022 का इंतजार अभ्यर्थियों द्वारा काफी समय से बेसब्री से किया जा रहा है। CTET 2022 के नोटिफिकेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। कि इसी सप्ताह CTET 2022 का नोटिफिकेशन आएगा। सीटीईटी 2022 के आवेदन की प्रक्रिया भी इसी सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

सीटीईटी 2022 का नोटिफिकेशन अब 15 अक्टूबर तक आने की संभावना है। इसके अलावा परीक्षा की बात करें तो जनवरी से सीटीईटी 2022 की परीक्षा अब शुरू हो सकती है। दिसंबर में एसएससी परीक्षाओं के टकराव के कारण अब सीटीईटी 2022 की परीक्षा दिसंबर में नहीं होगी।

CTET Notification 2022 Latest News (आपकी सफलता किन कारकों पर निर्भर करेगी) –

CTET में भाग लेने के लिए लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं, लेकिन आपको उम्मीदवारों की संख्या के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल, इस परीक्षा में उम्मीदवारों के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती है और 60 प्रतिशत से ऊपर स्कोर करने वाले सभी उम्मीदवारों को सफल माना जाता है और एक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

यह भी पढ़ें – CTET 2022: 16 दिसंबर 2021 को हुई सीटीईटी परीक्षा में ईवीएस और सीडीपी से पूछे गए 15 सवाल, यहां पढ़ें

इसलिए, सीटीईटी में उम्मीदवारों की सफलता उसमें उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के ज्ञान के स्तर और प्रश्नों के स्तर पर निर्भर करती है।

CTET Notification 2022 Today’s News  (परीक्षा किस पैटर्न पर आयोजित की जा सकती है) –

CTET में दो पेपर होते हैं और दोनों पेपर में कुल 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। सीटीईटी पेपर 1 में, उम्मीदवारों से बाल विकास और शिक्षाशास्त्र से 30 प्रश्न, भाषा -1 से 30 प्रश्न, भाषा -2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं।

जबकि पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र से 30 प्रश्न, भाषा -1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न और गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है।

उम्मीद है कि अगली सीटीईटी भी इसी तर्ज पर आयोजित की जा सकती है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page