Ration Card Big Update: बहुत बड़ी खुशखबरी! सरकार ने जारी कर दी नई लिस्ट, यहाँ से चेक करें

Ration Card Big Update: अच्छी खबर! सरकार ने जारी की यह नई सूची
राशन कार्ड वाले करोड़ों लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप भी सस्ते राशन का फायदा उठाना चाहते हैं तो सरकार की ओर से नई लिस्ट जारी की गई है। इसलिए आप तुरंत जांच लें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं। अगर आपका नाम लिस्ट में है तो आपको मुफ्त राशन समेत कई खास सुविधाएं मिल सकती हैं। सूत्र

सरकार के द्वारा जारी की जाती है लिस्ट

अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं और आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपको सूची में अपना नाम चेक करना चाहिए। सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों की सूची (Ration Card 2022 List) जारी की जाती है, जिसमें आवेदन करने वाले लाभार्थियों के नाम दिए गए हैं।

यह भी जानें :- Ration Card: इन सभी कारणों से रद्द हो रहा है राशन कार्ड, क्या आप भी कर रहे है ऐसी गलतियां, जल्दी देखें

अपना नाम कैसे चेक करें

अगर आपका नाम इस लिस्ट में होगा तभी आप सरकार द्वारा दी जाने वाली मुफ्त सुविधाओं के पात्र हो सकते हैं। आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से लिस्ट चेक कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप लिस्ट में नाम कैसे चेक कर सकते हैं..?

  1. आपको एनएफएसए की आधिकारिक वेबसाइट Nfsa.Gov.In पर जाना होगा।
  2. अब आपको मेन्यू में राशन कार्ड के विकल्प में जाना है। इसके बाद राशन कार्ड डिटेल्स ऑन स्टेट पोर्टल्स के विकल्प को चुनें।
  3. आपको स्क्रीन पर सभी राज्यों के नाम दिखाई देंगे। यहां उस राज्य का नाम सर्च करें जिससे आप ताल्लुक रखते हैं।
  4. अपने राज्य का नाम मिलने के बाद उसे सेलेक्ट करें।
  5. उसके बाद उस राज्य का स्टेट फूड पोर्टल खुल जाएगा। यहां उस राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के नाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इसमें आपको अपने जिले का नाम सर्च करना है और उसे सेलेक्ट करना है।

Ration Card Big Update – लिस्ट में देखें अपना नाम

  • इसके बाद आपके नीचे के सभी ब्लॉक की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसमें आपको सर्च करना है और अपने ब्लॉक का नाम चुनना है।
  • अब स्क्रीन पर सभी ग्राम पंचायतों की सूची दिखाई देगी। राशन कार्ड की नई सूची में किसका नाम आया है, यह देखने के लिए आपको अपनी पंचायत का नाम सर्च कर उसे सेलेक्ट करना होगा।
  • ग्राम पंचायत का नाम चुनने के बाद राशन दुकानदार का नाम और राशन कार्ड का प्रकार दिखाई देगा।
  • नई सूची में आप अपने नाम के साथ जो राशन कार्ड बनाना चाहते हैं, उसका चयन करें।
  • आपके द्वारा अपने ग्राम पंचायत के तहत चुने गए राशन कार्ड की पूरी सूची स्क्रीन के सामने दिखाई देगी।
  • अब राशन कार्ड आईडी, राशन कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम दिखाई देगा। यहां आप देख सकते हैं कि राशन कार्ड की नई सूची में किसका नाम दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें कि अब आप राशन कार्ड के विवरण के साथ घर के सदस्यों का विवरण देख सकते हैं। इसमें आप देखेंगे कि आपके परिवार के कितने लोग सूची में शामिल हैं और किन लोगों को मुफ्त राशन जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

India Govt News Click Here
Other posts Click Here
Join Telegram Channel Click Here

Leave a Comment

You cannot copy content of this page